पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूचना अधिकार मंच ने किया जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

सूचना अधिकार मंच ने किया जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा| सूचनाअधिकार मंच की ओर से रविवार को रतिथमाई में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने सही लाभुक परिवारों का नाम बीपीएल में नहीं होने, राशन कार्ड का फार्म विभाग द्वारा जमा नहीं लेने, तालाब खुदाई का कार्य अवरूद्ध रहने, स्कूल में शिक्षकों की कमी, विकलांग बच्चों को सुविधा नहीं मिलने, शराब की अवैध बिक्री सहित कई सवालों को रखा। मंच के अध्यक्ष शिवनंदन कुमार शर्मा ने कहा की सूचना अधिकार कानून आम जन के अधिकारों के लिए अचूक हथियार है।





मंच ने ग्रामीणों से जनहित में अधिक से अधिक सूचना अधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने किया। मौके पर मंच के जिला सचिव आरके बसंत, सह सचिव हरेंद्र सिंह, समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू, संगठन मंत्री बहादुर प्रसाद यादव, बीरेंद्र राणा रामनरेश सिंह, अधिवक्ता रीना कुमारी शर्मा, केवल राणा, उर्मिला देवी, वृंदा देवी, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...