- Hindi News
- दिल्ली पब्लिक स्कूल में चार से होगा दाखिला
दिल्ली पब्लिक स्कूल में चार से होगा दाखिला
कोडरमा | दिल्लीपब्लिक स्कूल कोडरमा में नामांकन 4 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। यह जानकारी डीपीएस एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि स्कूल में जिले के बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी से शिक्षा दी जाती है।
फिलहाल नर्सरी से छठी कक्षा तक दो सेक्शन की पढ़ाई होगी। यही बच्चे सातवीं, आठवीं में होते हुए दसवीं में जाएंगे। मौके पर रवि रंजन, संजय कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, सुमन कुमार, रामचंद्र प्रसाद विकास सिंह मौजूद थे।