पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविदास महासभा का तीसरा सम्मेलन जयनगर में करने का निर्णय

रविदास महासभा का तीसरा सम्मेलन जयनगर में करने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविदासमहासभा जिला इकाई की बैठक सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 12 अक्टूबर को रविदास महासभा का तृतीय महासम्मेलन जयनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में करने का निर्णय लिया गया। वहीं सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर 21 सितंबर को मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में एक बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया गया। विनोद राम ने कहा कि यह सम्मेलन कई मायने से महत्वपूर्ण होगी बैठक की अध्यक्षता महेंद्र दास ने किया, जबकि संचालन जिला महासचिव विनोद राम ने की। मौके पर सुनिल दास, अरूण बौद्ध, घनश्याम दास, सहदेव दास, धीरज दास, बैजनाथ रविदास, अरूण दास, संतोष दास, राजू दास, विनय दास, देवनारायण दास, भुनेश्वर दास, बिरजू दास मौजूद थे।