आजसू नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान
कोडरमा | आजसूपार्टी की ओर से रविवार को जिले के डोईयाडीह, गरहाय, दुधीमाटी, छतरबर, चंद्रोडीह, खरकोटा, गुमो आदि क्षेत्रों में संपर्क चलाकर लोगों से गांव की समस्याओं की जानकारी ली। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने ग्रामीणों ने यादव को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसे कई समस्याओं को रखा। दौरे के क्रम में यादव ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का ईमानदारी पूर्वक निदान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। मौके पर संतोष सहाय, पप्पू खान वारसी, ब्रह्मदेव राम, श्रीकांत यादव, विनय सिंह, सुभाष यादव, महेंद्र यादव, बंधन साव, राजेंद्र यादव, नारायण यादव, आर.के वसंत, रविशंकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।