पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है : रघुवर दास

झारखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है : रघुवर दास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकट्ठा | प्रखंडमुख्यालय परिसर में रविवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद ने किया। संचालन टुकलाल नायक ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद रविन्द्र राय मौजूद थे। दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के अधूरे सपने को मोदी सरकार ही पूरा कर सकती है। झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी का देन रहा है। जिसका विकास 14 वर्षों में विभिन्न पार्टियों ने नहीं किया। वह विकास कार्य भाजपा ही कर सकती है। मौके पर रविंंद्र राय ने भी विचा रखे।







कहा कि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र भाजपा के सांसद एवं विधायकों को हमेशा से ही सहयोग करता आया है। भाजपा नेता समरेश सिंह ने कहा कि झारखंड को सकारात्मक सरकार भाजपा ही दे सकती है। विधायक अमित कुमार यादव ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि पांच सालों में छह सरकार बनने के कारण बहुत से कार्य अधूरे रह गए। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, कोडरमा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राम, जिप उपाध्यक्ष डॉ मीरा यादव, जिप सदस्य रेखा राणा, जिप सदस्य अर्जुन साव, जिप सदस्य शत्रुघ्र मंडल, प्रमुख प्रीति गुप्ता, सुरेन्द्र पासवान, रघुवीर महतो, रंजीत सिन्हा ने संबोधित किया। वहीं रंजीत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार में जनधन योजना लागू होने से गरीब परिवारों को खाता खोलकर छह माह के बाद पांच हजार ओवर ड्राफ्ट दिया जाएगा ताकि ग्रामीण साहूकारों से कर्ज नहीं ले पाएंगे। एक लाख की बीमा भी मोदी सरकार के नाम है। जो किसी सरकार ने नहीं किया। सम्मेलन में दूसरे दलों को छोड़कर भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में सरजू यादव, जानकी महतो, राजकुमार यादव, मुरली यादव, बैजनाथ यादव, दीवाकर यादव, अल्लाउद्दीन मियां, सिकेन्द्र यादव, श्यामसुंदर यादव, कोलेश्वर यादव, चलकुसा प्रखंड के कृष्णा साव, प्रकाश साव, विक्रम साव, संजय साव, भुनेश्वर साव, मनोज शर्मा, प्रदीप राणा, तुलसी दास, इरफान खान, कन्हैया दास, राजकुमार दास, अनिल कुमार यादव, अरूण कुमार यादव, रामचंद्र यादव, वासुदेव यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, जगदीश प्रसाद यादव, दिनेश कुमार, खलील अंसारी, भीम गोस्वामी, नकुल गोस्वामी, मुरली गिरी आदि शामिल