- Hindi News
- दिवंगत राजद नेता के सम्मान में शोकसभा का आयोजन
दिवंगत राजद नेता के सम्मान में शोकसभा का आयोजन
कोडरमा| राजदके दिवंगत जिला उपाध्यक्ष बासुदेव यादव के आकस्मिक निधन को लेकर विधायक सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश सरकार की मंत्री सह विधायक अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने की। मौके पर सुदर्शन यादव, राजकुमार यादव, श्याम सुंदर सिंघानिया, कृष्ण बहरपुरिया,गुलाम जिलानी अर्जुन राम, रामचंद्र राम, वीरेंद्र यादव, संजय शर्मा, मनोज रजक, अनूप सरकार, उमाशंकर यादव, अनिरुद्ध प्रसाद, बासुदेव यादव, सुरेंद्र यादव, कन्हाई, बिनू, अशोक, शिवशंकर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शोक सभा में शामिल हुए। मौके पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई।