दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
झुमरी तिलैया| तिलैयापुलिस ने बबीता देवी हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपी हुलास महतो को गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार को कोडरमा जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय हो कि 12 सितंबर की सुबह से लापता विवाहिता बबीता देवी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। जिसकी बरामदगी के बाद पिता बासदेव महतो ने तिलैया थाने में चार लोगों को नामजद किया था, हत्याकांड मेंं शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। वहीं पति संतोष महतो फिलहाल अभी भी फरार है।