पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाईपास रोड के निर्माण की अनुशंसा

बाईपास रोड के निर्माण की अनुशंसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा| राष्ट्रीयउच्च मार्ग 31 के सिक्स लेनिंग कार्य के प्रस्ताव को लेकर जमीन अधिग्रहण के लिए चिन्हित की गई जमीन पर होली फैमिली अस्पताल की आपत्तियों की जांच के बाद भू-अर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव द्वारा उपायुक्त को प्रतिवेदन दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा संस्थान के पास रिक्त पड़े स्थल को देखते हुए बाईपास निर्माण का कार्य संस्थान से हट करने की अनुशंसा की गई है। उल्लेखनीय रहे कि संस्थान की ओर से बाईपास के निर्माण को लेकर चिन्हित की गई जमीन में वहां बने अस्पताल के कई संरचनाओं के नष्ट होने की बात कही गई थी। साथ ही इस संबंध में संस्थान की ओर से उपायुक्त को पत्र लिखकर संस्थान के इन संरचनाओं को बचाने की गुहार लगाई गई थी। जिन संरचनाओं के नष्ट होने की बात कही थी उसमें अस्पातल में मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के लिए संचालित जीवोदया केंद्र भी शामिल है।