पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप पलटने से तीन घायल

जीप पलटने से तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | डोमचांचथाना अंतर्गत नीरू पहाड़ी के निकट बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तिलैया स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बबुनी सिंह(50), गया सिंह(35) विनोद सिंह(12) एक जीप पर सवार होकर झरखी बिशुनपुर गझंडी से श्राद्ध कर्म कर अपने घर चटकरी(बिहार/झारखंड की सीमा) लौट रहे थे। इसी बीच नीरू पहाड़ी के निकट जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त तीनों लोगों को जीप से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक भेजा। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद वापस घर भेज दिया गया।