पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य : शर्मा
साइंसफोर सोसाइटी की ओर से 22वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन के लिए परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में जिले के विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भूतपूर्व वैज्ञानिक सह राज्य समन्वयक डाॅ. केके शर्मा ने बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन से संबंधित विभिन्न तकनीकी व्यावहारिक जानकारियां देते हुए प्रोजेक्टर की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संस्कृति को संरक्षित करना हमारा दायित्व है उसी प्रकार पर्यावरण को बचाना भी हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रत्येक तत्वों का अपना एक अगल महत्व है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने कहा कि विज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने विज्ञान के हर पद्धति को अपनाने पर जोर दिया। वहीं जिला समन्वयक प्रो. अशोक अभिषेक ने बालको में वैज्ञानिक मनोवृति को विकसित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने की अपील शिक्षकों से की। कार्यक्रम में जेजे कॉलेज के प्राचार्य सह एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. अली इमाम खान ने कहा कि आज बच्चों को मॉडल बनाने और विज्ञान से जुड़ने के लिए प्रेरणा देने की जरूरत है, जिससे वैज्ञानिक चेतना का विकास हो सकता है। मौके पर दीपक कुमार, कल्याणी सरकार सहित अन्य लाेग मौजूद थे। आभार प्रकट विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवलकिशोर सिंह ने किया।
निबंधनप्रतियोगिता का परिणाम घोषित
ओजोनदिवस के मौके पर आयोजित निबंधन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा स्नेहा कुमारी द्वितीय स्थान सीडी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा सुष्मिता सिंह तृतीय स्थान सीएच प्लस टू विद्यालय के छात्र नीरज कुमार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार, रघु राम, आलोक प्रमोद कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।