नि:शक्तों को पेंशन राशि देने की मांग
सवेराविकलांग विकास संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नि:शक्तों को पेंशन राशि देने की मांग की। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जिले में वित्तीय वर्ष 2012-13 में स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना के तहत नि:शक्तों को मिलने वाली पेंशन की राशि छह माह से बकाया है। वहीं गत वर्ष अक्टूबर (2013) से अब तक पेंशन निर्गत नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जिसके कारण नि:शक्तों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सिंह ने मुख्यमंत्री से शीघ्र ठोस कदम उठाते हुए पेंशन का भुगतान करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार नि:शक्तों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने समस्या का समाधान शीघ्र नहीं होने पर अनशन करने की बात भी कही है।