- Hindi News
- ग्रिजली बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं की विदाई
ग्रिजली बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं की विदाई
कोडरमा | ग्रिजलीबीएड कॉलेज में सत्र 2013-14 के प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई और नए सत्र के प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के गीत-संगीत का सिलसिला चला। प्रो. सीएन झा और सागरिका बेहुरा की वंदना और निरूपमा नायक की वेलकम डांस तथा अरविंद कुमार के गीत दर्शकों को मोहते रहे। नंदनी निशा के नृत्य को सराहा गया। गत वर्ष के प्रशिक्षु शशांक सिन्हा, वीणा भदानी तथा लालिमा कुमारी ने अपने एक वर्ष के अनुभवों को साझा करते हुए एक सफल शिक्षक बनने का संकल्प लिया। प्राचार्या डाॅ. संगीता कुमारी ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि राष्ट्र के भविष्य का मेरुदंड शिक्षक होते है। प्रो. नागेंद्र पंडित ने आगंतुक प्रशिक्षुओं को समय की रफ्तार के साथ ढलने की सलाह दी। कॉलेज के निदेशक अरूण कुमार मिश्रा ने कहा कि माता-पिता जीवन अवश्य देते हैै। अविनाश सेठ ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए इच्छा शक्ति को जगाने की जरूरत है। वहीं मनीष कपसिमे ने छात्रों को सच्ची लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करने की सलाह दी।