पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से हुई शिल्पकार भगवान की पूजा

धूमधाम से हुई शिल्पकार भगवान की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सृष्टिके शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे जिले में धूमधाम से की गई। पूजा को लेकर शहर के सामतों पंप के समीप ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने भव्य में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की। इसके अलावा जीप टैक्सी ऑनर एसोसिएशन, टेंपो यूनियन, रिक्शा यूनियन की ओर से भी शहर में प्रतिमा स्थापित की गई। इसके अलावा विभिन्न कल-कारखानों, बॉडी गैरेज, फैक्ट्रियों, डीवीसी पावर स्टेशन, बीएसएनएल कार्यालय, रेलवे माइक्रो कार्यालय, विद्युत कार्यालय, साई फैक्ट्री के अलावा असनाबाद, गुमो, करमा, झुमरी, कोडरमा आदि क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों में की गई विद्युत साज सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र था।

महाराणा प्रताप चौक पर अवस्थित भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्ति भाव के साथ की गई। सामंतो पंप के निकट ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से जादूगर शंकर सम्राट के जादू शो का आयोजन किया गया। डोमचांच प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा का त्योहार धूमधाम से की गई। मौके पर पावर सब स्टेशन, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न मोटर गैराजों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। जयनगर के बांझेडीह पावर प्लांट सहित पहरीडीह स्थित पीएचईडी कार्यालय, नईटांड, पेठियाबागी, हीरोडीह समेत कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। गुरूवार को धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पीएचईडी कार्यालय में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। पूजा को सफल बनाने में सुनील कुमार, जयराम प्रसाद, नीरज कुमार, हुलास महतो, मुखिया खगेंद्र राम, सुभाष स्वर्णकार, नंदलाल राणा, रामवृक्ष पासवान, पप्पू कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

मरकच्चो के नवलशाही के चमारो क्रशर मंडी, सिंहपुर क्रशर मंडी तथा ग्राम पसियाडीह में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। नावाडीह पुरनाडीह, पहाड़पुर, नवादा, मरकच्चो समेत कई क्रशरों दुकानों की साज-सज्जा कर पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद का वितरण तो कहीं लंगर का आयोजन भी किया गया। वहीं पूजा को लेकर जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी बुधवार की शाम पसियाडीह पहुंचकर वहां स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र वासि