पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन पट्टा की आड़ में जंगलों में हो रहे खनन की होगी जांच

खनन पट्टा की आड़ में जंगलों में हो रहे खनन की होगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनिजपट्टा के आड़ में जंगल से क्वाटर्ज फेलस्फर पत्थर के अवैध खनन पर रोक को लेकर वन प्रमंडल के डीएफओ एमके सिंह द्वारा जिले के उपायुक्त से किए गए अनुरोध को लेकर उपायुक्त के. रवि कुमार की ओर से इसकी जांच को लेकर कमेटी का गठन कर दिया है। जांच का जिम्मा एसडीओ लिकायत अली डीएमओ को सौंपी गई है। इस संबंध में पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार उपायुक्त द्वारा खनन विभाग को उक्त लीजधारी को खनन कार्य बंद करने उसे परिवहन चालान नहीं दिए जाने का निर्देश दिया गया था। मगर विभाग की ओर से उक्त आदेश का पालन अबतक नहीं किया जा सका है। साथ ही उक्त लीजधारी द्वारा बड़े पैमाने पर जंगलों से पत्थर का अवैध खनन कार्य जारी रखा गया है। डीएफओ ने कहा है कि उक्त लीजधारी का जंगल के समीप लीज स्वीकृत है। जहां से अबतक मात्र 40 डिसमिल जमीन पर भी खनन कार्य नहीं किया जा सका है। जबकि उसके द्वारा अपने भंडार स्थल पर काफी संख्या में उक्त पत्थर को जमा कर रखा गया है। डीएफओ ने कहा है कि राजकुमार मेहता द्वारा बंगाखलार के पास अवैध तरीके से पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा है। ढाब के लीजधारी दुर्गा प्रसाद सिंह के ऊपर अवैध खनन में शामिल लोगों को परिवहन चालान उपलब्ध कराने की बात कही गई है।