पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौका दें, समस्याएं होंगी दूर : संजय

मौका दें, समस्याएं होंगी दूर : संजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | आजसूपार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की गई। मौके पर विधानसभा प्रभारी संजय यादव केंद्रीय सचिव संतोष सहाय मौजूद थे। बैठक में मिटको कॉलोनी भंडरवा, पीपराडीह के अलावा वार्ड नंबर 16 17 के लोगों ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करते हुए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसे मूलभूत समस्याओं को रखा। बैठक संजय यादव ने कहा कि जनता अगर उन्हें अवसर देती है तो बुनियादी समस्याओं को समाप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं संतोष सहाय ने कहा कि युवाओं को आगे आने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता मो. रहमान संचालन अब्दुल कुदूस ने की। मौके पर जिला प्रवक्ता पप्पू खान वारसी, छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, विनय सिंह, राजेश यादव के अलावा रंजीत सिंह, अनवर हुसैन, मो. मुख्तार, मो. निजाम, मो. मुश्ताक, इंद्रजीत सिंह, पिंटू कुमार, विकास गुप्ता, मो. रसीद, मो. रज्जाक सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।