पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपाष्टमी मेला संचालन कमेटी गठित

गोपाष्टमी मेला संचालन कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा| श्रीकोडरमागौशाला समिति की बैठक में गोपाष्टमी मेला धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गोपाष्टमी मेला 2014 के लिए मेला संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें मेला समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, महासचिव मुरारी कुमार बड़गवे, मेला मंत्री गणेश प्रसाद स्वर्णकार, मेला संरक्षक रामरतन महर्षि पदेन संरक्षक श्यामसुंदर सिंघानिया मधुसूदन दारूका को बनाया गया। वहीं मेला संचालक सदस्य में छोटेलाल सिंह, राजेंद्र गुटगुटिया, संजय अग्रवाल, पवन चौधरी, कैलाश चौधरी, विजय कुमार पोद्दार, रामप्रसाद सोनी, अविनाश सेठ, जयकुमार गंगवाल, दीनदयाल केडिया, संजय दारूका, दीपक दारूका, रितेश दुगड़, अजय अग्रवाल, सुशील छाबड़ा, डाॅ. नरेश कुमार पंडित, प्रदीप कुमार सुमन, विमल सरावगी प्रशांत कुमार को रखा गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश जैन ने की। मौके पर समिति के संरक्षक मधुसूदन दारूका, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार खाटूवाला सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।