- Hindi News
- रंगदारी मांगने का आरोप निराधार : संजय यादव
रंगदारी मांगने का आरोप निराधार : संजय यादव
प्रेसवार्ता में संजय यादव अन्य।
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
आजसूके कोडरमा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर रंगदारी मांगने के लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के बढ़ते जनाधार से घबराकर, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठा मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया है। घटना के दिन वह कार्यकर्ताओं के साथ सतगांवा दौरे पर थे।
वहीं, जिस मामले में यादव पर रंगदारी मांगने का अारोप लगा है, उसमें आवेदन सूचक भूलट साव ने प्रेसवार्ता में मामले में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को हुए जमीन विवाद में जो आवेदन दिया गया, उसे थाना प्रभारी ने बदलकर 17 सितंबर को एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर झूठा केस बना दिया।
इसमें थाना प्रभारी द्वारा 10 हजार रुपए भी लेने की बात कही है। प्रेसवार्ता में आजसू युवा अध्यक्ष श्रीकांत यादव, उपाध्यक्ष विजय सिंह, दिनेश सिंह, सरदार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो21कोडपी1 में प्रेसवार्ता में संजय यादव अन्य