पुष्प वर्षा के साथ किया गया स्वागत
भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारत मां की संतान : बालेंदु
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
आरएसएसजिला इकाई की ओर से दुर्गा उत्सव को लेकर रविवार को शहर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन प्रखंड मैदान कोडरमा से निकलकर गुरुद्वारा रोड, झंडा चौक होते हुए सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां सभा का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद आरएसएस के सह प्रांत संपर्क प्रमुख प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी ने अपने बौद्धिक में कहा कि समाज में सज्जन, सत्संग जागृत हो, जो देश हित में सर्व समर्पण कर सके। गत 89 वर्षों से संघ यही साधना कर रहा है। शाखा और संगठन के माध्यम से हिंदू संस्कृति और िहंदू समाज को बल प्रदान करने का कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को संघ मां भारत का संतान मानता है और उनके प्रयास से भारत विश्वगुरु बने ऐसा अभिलाषा रखता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और राष्ट्रवाद का पक्षधर संघ गाय, गीता, गंगा और गायत्री के प्रति समाज में श्रद्धा हो ऐसा अभिलाषा रखता है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक संघ के माध्यम से हिन्दू समाज में सतत प्रयास करने में लगे रहते है। वहीं जिला संघ चालक सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि संघ स्वयं सेवक 365 दिन भारत माता की जय बोलता है और यह तब तक बोलता रहेगा, जबतक देश को परम वैभव पर नहीं पहुंचा देंगे।
सभा को संबोधित करने वालों में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दीनदयाल केडिया, हजारीबाग के विभाग कार्यवाह सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन अरूण कुमार, मनोज सिंह, मुकेश राणा, दिलीप सिंह ने बारीबारी से किया। मौके पर रमेश सिंह , डाॅ. रामसागर सिंह, डाॅ. नरेश कुमार पंडित, रमेश हर्षधर, डाॅ. नीरा यादव, अखिल कुमार सिन्हा, विजय साव, अर्जुन साव, नारायण सिंह, डाॅ. रामविलास केवट, रामरतन महर्षि, जिप सदस्य रेखा देवी सहित सैकड़ों स्वयं सेवक संघ के लोग मौजूद थे।
भारतमें रहने वाले हर व्यक्ति को संघ मां भारत का संतान मानता है-त्रिपाठी
फोटो21कोडपी 4 में संबोधित करते प्रांत संपर्क प्रमुख प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी पथ संचलन में शामिल स्वंयसेवक
पथ संचलन करते स्वयंसेवक संबोधित करते प्रांत संपर्क प्रमुख प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी।
पथ संचालन में शामिल स्वयं सेवकों को झ