- Hindi News
- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर जेई प्रतिनियुक्त
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर जेई प्रतिनियुक्त
कोडरमा | तिलैयाशहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार जैसल ने तीन कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति की है। जिन्हें स्टेशन रोड, हटिया रोड, डॉक्टर गली, रजगढ़िया रोड, ओवरब्रिज के नीचे खुदरा सब्जी विक्रेताओं को क्रय-विक्रय नहीं हो इसके पर्यवेक्षण के लिए इन कनीय अभियंताओं को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक में कनीय अभियंता संतोष कुमार सुबह 7-11 बजे तक, प्रदीप कुमार को 11-3 बजे तक रतनेश प्रसाद को 3-8 बजे रात्रि तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इस कार्य के लिए वरीय प्रभार के रूप में सफाई निरीक्षक नरेंद्र नाथ दत्ता को प्रतिनियुक्त किया गया है।