पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीओ ने किए गिट्‌टी लदे दो ट्रक जब्त

डीटीओ ने किए गिट्‌टी लदे दो ट्रक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | जिलापरिवहन पदाधिकारी सुबोध कुमार के द्वारा मंगलवार को गिट्‌टी लदे दो वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को कोडरमा थाने में खड़ा किया गया है। जहां डीटीओ कुमार के द्वारा वाहनों के कागजातों के अलावा उसपर लदे गिट्‌टी के परिवहन चालान की जांच की जा रही है। बताते चले की उक्त दाेनों वाहनों को डीडीसी अभय कुमार सिन्हा द्वारा डीटीओ को जांच के दिए गए निर्देश के बाद जब्त किया गया है। सड़क जांच के दौरान डीडीसी ने उक्त दाेनों ट्रकों को बीच सड़क पर खड़ा देख उसकी जांच की थी, जिसमें दोनों ही वाहनों को ओवरलोड पाया था। उल्लेखनीय है कि जिले से बिहार की ओर जाने वाली अधिकांश गिट्‌टी लदे ट्रकों में परिवहन चालान नहीं होते हैं।