डीएसई से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
कोडरमा | झारखंडराज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र करने की मांग की। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले के पारा शिक्षकों का फरवरी मार्च वर्ष 2013-14 अगस्त, सितंबर 2014-15 का मानदेय लंबित है। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा बकरीद को देखते हुए अविलंब भुगतान करने की मांग की। संघ ने 28 सितंबर तक मानदेय का भुगतान नहीं होने की स्थिति में 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन जिला कार्यालय के समक्ष करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय, कपिलदेव सिंह, बिहारी यादव, शशि रंजन, रविकांत तिवारी, सकलदेव राम, बैजनाथ शर्मा शामिल थे।