- Hindi News
- जिले में कल से शुरू होगा स्वच्छता अभियान
जिले में कल से शुरू होगा स्वच्छता अभियान
बैठक में शामिल उपायुक्त अन्य।
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
भास्करन्यूज | कोडरमा
निर्मलभारत अभियान के तहत जिले में 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान संचालित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उपायुक्त के.रवि कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों से संबंधित रूपरेखा की विस्तार से समीक्षा की गई।
मौके पर उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि अभियान के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन प्रमुख चौक- चोराहों पर स्वचछता से संबंधित होर्डिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक विद्यालयोंं में स्वच्छता से संबंधित चित्रांकन एवं निबंधन प्रतियोगिता का आयेाजन किया जाएगा। वहीं 15 अक्टूबर को सभी विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता रैली हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को जिला एवं स्वच्छता समिति की ओर से सभी प्रखंडों में चित्रांकन एवं निबंधन प्रतियोगिता आयेाजित किए जाएंगे। बैठक में डीडीसी अभय कुमार के अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परिेयाेजना, पेयजल स्वच्छता, नगर पर्षद सहित कई विभागों के पदाधिकारी अन्य कर्मी उपस्थित थे।