- Hindi News
- कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान
कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान
भास्कर न्यूज| झुमरी तिलैया
भाजपानगर मंडल की बैठक पुराना सीडी बालिका विद्यालय परिसर में हुई। बैठक में 28 सितंबर को कोडरमा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। वहीं सम्मेलन की सफलता के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर चार तोरणद्वार लगाने पूरे शहर को पार्टी झंडा से पाट देने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी संचालन महामंत्री अनिल सिंह ने की। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, रमेश हर्षधर, वीरेंद्र सिंह, वासुदेव शर्मा, डा. आरके दीपक, अजय झा, वीरेंद्र राम, निरंजन कसेरा, मनोज जैन, पप्पू जोशी, विजय राम, जहीर खान, भिखारी राणा, उदय प्रताप सिंह, शशीकांत पांडेय, शिवशंकर पांडेय, अजय महतो, राहुल सिंह, ज्योति पहाड़ी, छोटे सरकार, त्रिवेणी पांडेय, नंदकिशोर चंद्रवंशी, रवि गुप्ता, शिव प्रसाद साव, साकेत सिंह, संत शरण, प्रदीप गुरू, जयप्रकाश वर्णवाल, संजय सिंह, किशोर भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।