अभिषेक बने झामुमो के वार्ड अध्यक्ष
कोडरमा | झामुमोनगर कमेटी की बैठक विद्यापुरी मोहल्ले में हुई। बैठक में झुमरी तिलैया नगर पर्षद के वार्ड नंबर 16 की समिति का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार व्यवसाय मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष रवि कपसिमे को बनाया गया। मौके पर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे जिलाध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, बैजनाथ मेहता, निर्मला तिवारी, पिंटू सिंह, राहुल कुमार सिंह, नंद किशोर सिंह, चरकू सिंह, मो. जहांगीर, संतोष कुमार सिंह, गीता देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे