प्राथमिकी की निंदा
कोडरमा |उप प्रमुखविजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण प्रसाद मंडल आरटीआई कार्यकर्ता अजय कुमार पांडेय ने डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता पर हरिजन एक्ट के तहत दर्ज की गई मुकदमे को राजनीतिक से प्रेरित बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। लोगों ने कहा कि प्रमुख पर किए गए झूठे मुकदमे को तत्काल जिला प्रशासन वापस ले और हरिजन एक्ट के दुरुपयोग करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।