- Hindi News
- अनाथ बच्ची का कस्तूरबा स्कूल में हुआ नामांकन
अनाथ बच्ची का कस्तूरबा स्कूल में हुआ नामांकन
कोडरमा | बालकल्याण समिति की अनुशंसा पर नवलशाही थाना क्षेत्र के पैसरा गांव की अनाथ बच्ची रहीसा खातून का नामांकन सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष ममता सिंह, सदस्य रामकुमार सिन्हा, मनोज कुमार दांगी, सत्येंद्र सिंह मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गत 12 अगस्त को घर की दीवार गिरने से मसोमात सलमा खातून की मौत के बाद उसके सभी पांच बच्चे अनाथ हो गए थे। इसे समिति ने संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक के पास अनुशंसा भेजी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षा अधीक्षक ने नामांकन का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर डगरनवा गांव से 27 सितंबर को बरामद बच्ची मंगरी मुर्मू को सीडब्ल्यूसी गिरिडीह के पास समिति के पहल पर भेजा गया।