पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनिक स्कूल के कैडेटों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

सैनिक स्कूल के कैडेटों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत सैनिक स्कूल तिलैया के कैडेटों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट के नेतृत्व रजिस्ट्रार ले. कर्नल एके रजक की देखरेख में विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य भट्ट ने कहा कि स्वच्छता और निष्ठा के बदौलत ही हम अपने किसी कार्य को सही अंजाम दे सकते है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा इस दिशा में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए और अपने आसपास के परिवेश को साफ रखना चाहिए। अभियान को विहित रूप देने के उद्देश्य से कैडेटों द्वारा हाउस एसेंबली में स्वच्छता पर संक्षिप्त वक्तव्य भी दिए जा रहे है। जबकि स्वच्छता पर अंतर सदनीय निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन रैली भी निकाली जाएगी।

सैनिक स्कूल में सफाई अभियान में शामिल कैडेट।