पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधाओं के लिए जनसहयोग जरूरी : अन्नपूर्णा

सुविधाओं के लिए जनसहयोग जरूरी : अन्नपूर्णा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्त 36 चुतुर्थवर्गीय कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

चुनावी फायदे के लिए हुआ उद््घाटन : भाजपा

निर्माण में नहीं रखा गया गुणवत्ता का ख्याल

जलसंसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लगभग एक करोड़ की लागत से बने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुमो का उद्धाटन सोमवार किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को जन सुविधा मुहैया कराने के प्रति कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र चालू होने से आसपास के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने इसके लिए जन सहभागिता को आवश्यक बताया। कहा कि लंबे इंतजार के बाद शहरी स्वास्थ्य केंद्र आज लोगों की सुविधा के लिए चालू किया जा सका है। उन्होंने कहा कि यहां के वार्डवासियों की लंबित मांग स्टेडियम सड़क निर्माण की योजना को विभाग की ओर से स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है, इन दोनों योजनाओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

समारोह को उपायुक्त के.रवि कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाॅक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति इस स्वास्थ्य केंद्र में की गई है। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की बात कही। मौके पर डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन एसएन तिवारी के अलावा राजद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मेहता, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, वार्ड पार्षद अनिता देवी सहित काफी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीण मौजूद थे। बताते चले कि केंद्र में फिलहाल किसी चिकित्सक को पदस्थापित नहीं किया गया है। वही कर्मी के रूप में स्टाफ नर्स एएनएम के अलावा छह के कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

जांच शिविर का आयोजन

उद्धाटनके मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया गया। शिविर में पांच स्टॉल लगाए गए। इसके तहत टीकाकरण, दवा वितरण, पुरुष-महिला ओपीडी, मलेरिया, यक्ष्मा, कुष्ठरोग नेत्र एवं समान्य जांच शिविर शामिल है। इन स्टॉलाें पर दर्जनों वार्डवासियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

पीसीसी सड़क का उद्घाटन

मंत्रीअन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को विधायक मद नगर पर्षद की ओर से गुमो बरवाडीह में बासो यादव के घर से श