पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1500 किलो जावा महुआ 35 लीटर शराब जब्त

1500 किलो जावा महुआ 35 लीटर शराब जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | उत्पादविभाग की ओर से अवैध शराब निर्माण बिक्री के खिलाफ सोमवार को चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान डोमचांच प्रखंड के ढाब पंचायत स्थित गुरुमुंडी गांव में संचालित चार शराब के अड्डे को ध्वस्त किया गया। छापेमारी के दौरान शराब के निर्माण में लगे सभी लोग वहां से भाग निकले। मौके से दल द्वारा 1300 लीटर जावा महुंआ 35 लीटर शराब बरामद की गई। छापेमारी दल में शामिल अवर उत्पाद निरीक्षक ललित सोरेन ने बताया कि इस मामले में अर्जुन मेहता कृष्णा मेहता के अलावा दो अन्य लोगो पर मामला दर्ज कराया गया है। छापेमारी दल में विभाग के निरीक्षक कमल नयन सिन्हा के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।