हजारीबाग ने रामगढ़ को 4-3 से हराया
कोडरमा | प्रखंडके इंदरवा पंचायत स्थित विरसा मुंडा मैदान पर नवयुवक संघ के तत्वाधान में रविवार से नाॅक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन के मौके पर हुरहु क्लब हजारीबाग इलेवन क्लब रामगढ़ के बीच खेले गए पहले मैच में हजारीबाग की टीम 4-3 से विजयी रही। इसके पहले उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह के दौरान मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विस क्षेत्र प्रभारी गोपाल यादव ने फुटबाल को कीक कर इसका उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभा को उभारने में मदद मिलने की बात कही। टूर्नामेंट के शुरूआत के मौके पर विशिष्ट अतिथि छोटे लाल सिंह, मुखिया अनिता देवी, पंसस तारा देवी, बाबूलाल सिंह, मुबारक, प्रकाश साव के अलावा आयोजन के तौर पर क्लब के प्रदीप यादव, कैलाश साव, यमुना यादव, महेश यादव, चंद्रदेव यादव, प्रभु यादव, मदन सिंह, मंगल सिंह, राजू यादव, सुरेंद्र यादव, सनोज यादव उपस्थित थे। रेफरी नागेश्वर राणा भरतभूषण सिन्हा थे।
ने निभाई। जानकारी अनुसार टूर्नामेंट में कुल आठ टीम भाग ले रही है। जिसमें कुछ टीमें हजारीबाग, रामगढ़ गया की है।
फोटो14कोडपी 4 में मैच का दृश्य पी 7 में मैच के दौरान मौजूद अतिथि