- Hindi News
- वज्रपात से एक महिला की मौत, तीन महिलाएं घायल
वज्रपात से एक महिला की मौत, तीन महिलाएं घायल
भास्कर न्यूज | सतगांवा/कोडरमा
सतगांवाथाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाबाद पंचायत के अंगार में वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत मौके पर हो गई। घटना करीब 3.30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार अंगार निवासी बाढ़ो मुसहर की प|ी अमलवा देवी घर से कुछ ही दूर भूलाडीह मौजा के समीप अपने मवेशी को चराने गई थी, तभी बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में गई, जहां मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। घटना की सूचना पाकर जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इधर डोमचांच प्रखंड में हुई वज्रपात की घटना में बकरी चराने खेत गई तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों में बुचीटाड़ निवासी राधा देवी पुनिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि बसंती देवी का इलाज गांव में ही किया जा रहा है। जानकारी अनुसार बारिश के दौरान तीनों महिलांए एक पेड़ के नीचे खड़ी थी।