पीडीएस दुकान का लाइसेंस हुआ निरस्त
कोडरमा | एसडीओलियाकत अली ने सतगांवा प्रखंड के ग्राम पंचमोह के पीडीएस संचालक रोहित अग्रवाल की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। अग्रवाल को एक मामले में फरार रहने पर अनाज उठाव कर उसे नहीं बांटने के आरोप में यह कदम उठाया गया है। इस आशय का पत्र देते हुए विक्रेता को पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुज्ञप्ति रद्द करने की बात कही गई है।
उल्लेखनीय हो कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आलोक में एसडीओ ने अनुज्ञप्ति निलंबन का आदेश दिया है।