सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
भाजपाप्रखंड इकाई की बैठक बेकोबार स्थित कालीमंडा परिसर में हुई। बैठक में 21 सितंबर को आयोजित होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। वहीं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिली सफलता की तरह विधानसभा में भी भाजपा प्रत्याशी को कोडरमा विधानसभा की सीट पर जिताने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने किया, जबकि संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष छटू पंडित ने की।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी वीरेंद्र सिंह, सह प्रभारी जिला मंत्री विजय राम के अलावा संजय यादव, मुकेश मंडल, सुनिल कुमार, रामलाल पंडित, प्रकाश पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, भगवान दास साहू, मुन्ना यादव, लक्ष्मण गिरि, डेगन रजक, केदार राणा, उमाकांत पांडेय, सुधीर कुमार रजक, शशी पांडेय, महादेव मंडल, विनोद साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार प्रकट महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने किया।