सिमरन मिस और साकेत मिस्टर ग्रिजली बने
ग्रिजलीविद्यालय में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। मौके पर अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य डाॅ साजी मैथ्यू ने छात्रों की मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन के साथ किया गया प्रयास सफलता की पहली शर्त है। निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे , ग्रिजली एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने भी छात्रों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उत्साह एवं लगन के साथ काम करते रहने की प्रेरणा दी।
मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 11वीं की सिमरन भदानी को मिस ग्रिजली एवं साकेत शुभम झा को मिस्टर ग्रिजली के खिताब से नवाजा गया। अभिषेक कुमार को सर्वाधिक अनुशासित छात्र के रूप में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 12वीं के छात्र मनीष, संगम, निधि, अनामिका प्रधान, देवजानी चटर्जी ने कहा कि यहां के शिक्षकों से हमें जो मार्गदर्शन मिला है, उसे हम जीवन पर्यन्त नहीं भूल पाएंगे।
मौके पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता, संयोजक उत्तम कुमार लाहा, शिक्षक संजीव कुमार जायसवाल, कामरान खान, दुर्गेश कुमार सिंह, अपराजिता चौधरी, विजय कुमार सिंह, ए. बनर्जी, सुधांशु कुमार, नागेंद्र कुमार सिंह, निकाश रजवार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र।