पारा शिक्षक संघ का किया गया विस्तार
कोडरमा | झारखंडराज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ जिला इकाई कोडरमा की बैठक शुक्रवार को पंचायत भवन पथलडीहा में हुई। बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से संगठन मंत्री श्याम सुंदर यादव, संरक्षक वीरेंद्र कुमार राय, सह संगठन मंत्री बिहारी यादव, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, बैजनाथ शर्मा, नंदकिशोर यादव कोषाध्यक्ष कपिलदेव सिंह बनाए गए। वहीं प्रवक्ता शशि रंजन विकास रंजन बनाए गए। जबकि जिला समिति सदस्य के रूप में सकलदेव राम, सुनील राम, द्वारिका यादव, सुनील कुमार, सरिता कुमारी को शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविकांत तिवारी संचालन श्याम सुंदर यादव ने किया। मौके पर सैकड़ों पारा शिक्षक मौजूद थे।