जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सहभागिता जरूरी
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
रोटरीक्लब ऑफ कोडरमा और देना बैंक की ओर से शुक्रवार को रोटरी सभागार में जिले में विकास की संभावना पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की शिक्षा मंत्री डा. नीरा यादव मौजूद थी। परिचर्चा में शहर के प्रबुद्धजनों ने जिले की विकास की परिकल्पनाओं पर खुलकर अपनी बातें रखी। लोगों ने अभ्रक उद्योग को चालू करने, स्किल डेवलपमेंट, यातायात की सुगमता के साथ साथ उच्च स्तरीय शिक्षा की बेहतर सुविधा के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव दिए।
परिचर्चा में अपनी बात रखते शिक्षा मंत्री कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि जिले का सर्वांगीण विकास हो जिसमें सभी की सहभागिता शामिल हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास को मूर्त रूप देने के लिए कृत संकल्प है। इसी को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए योजना बनाओ अभियान के तहत लोगों एवं क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास के विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामरतन महर्षि ने की। जबकि संचालन रितु सेठ सुरेश जैन ने किया। मौके पर रोटरी सचिव कमल दारूका, देना बैंक के शाखा प्रबंधक राजन कुमार अंबष्ठ, डा. रामसागर सिंह, डा. अार के दीपक, प्रयाग चांडक, रामप्रसाद सोनी, सुनील कुमार, कल्याण मजूमदार, सरदार अवतार सिंह, विनोद सिन्हा, दासरथी बनर्जी, वार्ड पार्षद आशीष भदानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
परिचर्चामें इन्होंने रखी अपनी-अपनी बातें
परिचर्चामें भाग लेते हुए माणिक चंद सेठ ने अपने सुझाव में कहा की स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रत्येक गांव से एक व्यक्ति को कोडरमा स्थित बीअोअाई के आरसेटी में प्रशिक्षण कि व्यवस्था किए जाने से रोजगार की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने बागवानी के लिए गुलाब फूल की खेती की बहुत अधिक संभावना है। प्रो. डा. वीरेंद्र सिंह ने विशुनपुर रोड स्थित गोशाला की दो एकड़ की जमीन पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के साथ साथ जेजे कॉलेज मे पीजी के लिए विद्यार्थियों का चयन कॉलेज के प्राचार्य स्तर पर किए जाने के अलावा महिला कॉलेज खोले जाने का सुझाव दिया। आरएसएस के संघ चालक सुरेश सिंह ने बच्चों युवाओं के लिए पार्क लाइब्रेरी की व्यवस्था के साथ साथ शौचालय, साफ सफाई पेयजल पर सुझाव दिए। इसके अलावा डा. नरेश कुमार पंडित,शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य रंजीत सिंह, महेश दारूका, सुशील छाबड़ा, इनरव्हील अध्यक्ष रंजीता सेठ सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें
रोटरी सभागार में जिले में विकास की संभावना पर चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा मंत्री नीरा यादव और मौजूद लोग