पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकपा ने लिया 24 के प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय

भाकपा ने लिया 24 के प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपाचंदवारा अंचल की बैठक प्रखंड परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक में आर्थिक सर्वे 2011 को रद्द कर स्कोर के आधार पर राशन कार्ड का वितरण करने, बालू घाटों की नीलामी रद्द करने, वृद्धा पेंशन में हो रही गड़बड़ी सहित अन्य मुद्दों पर पार्टी की ओर से 24 फरवरी को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अंचल सचिव रमेश प्रसाद यादव ने विगत कार्यक्रमो का समीक्षात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिससे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री महादेव राम ने कहा की जिले में फर्जी रसीद के जरिए बालू ढुलाई के नाम पर प्रति ट्रैक्टर 452 रुपए वसूली जा रहा है, जो जिले के लिए दुर्भाग्य है। जेल में धड़ल्ले से मोबाइल का इस्तेमाल हो रहा है।

बैठक को छोटे लाल यादव, कैलाश रजक, त्रिलोकी महतो, सेवलाल गिरि, विश्वनाथ दास, कुंती देवी, बसमतिया देवी ने भी संबोधित किया बैठक की अध्यक्षता प्रसादी यादव ने किया मौके पर जीवलाल पंडित, सच्चिदा नंद पाण्डेय, दशरथ पासवान, सुभाष रजक, सुरेश रजक, बहादुर भुइयां, भिखारी महतो, रामदेव रजक, सकिंद्र कुमार, धनपत यादव, रामकृष्ण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...