कैडेटों को दी गई बैंकिंग की जानकारी
वित्तीय साक्षरता जागरूकता सप्ताह
भास्करन्यूज | कोडरमा
भारतीयरिजर्व बैंक की ओर से 11 से 17 फरवरी तक सूबे में मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक, रांची शाखा के अलावा अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मंडल ने बैंकिंग से जुडे विभिन्न पहलुओं से जुड़े बातों को शिक्षक और कैडेटों बताया। प्रोजेक्टर के माध्यम से असली नकली नोटों के अंतर को बारीकियों से बताया गया। जीएम पेट्रिक बारला ने इंटरनेट बैंकिंग के प्रयोग में बरते जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से बताया। एजीएम अमित सिन्हा ने बैंक के क्रियाकलापों अन्य बैंकों से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी।
कार्यक्रम के पूर्व प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, प्रशासनिक अधिकार ले. कर्नल एके रजक, उप प्राचार्य स्क्वाड्रन लीडर, शमीम अख्तर ने स्वागत किया और उन्हें स्कूल में मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के पूर्व छात्र ऋषि रंजन, आरबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक संजय गोस, एबीआई गिरिडीह के उम्मीदवार एलडीएम सुधीर शर्मा, एबीआई के शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश सहित अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे
आरबीआई के अधिकारियों का स्वागत करते सैनिक स्कूल के प्राचार्य।