रंगदारी मांगने मारपीट करने का आरोप
कोडरमा| थानांतर्गतबरसोतियाबर निवासी विशेश्वर पांडेय ने थाने में आवेदन देकर पांडेयडीह निवासी विद्यासागर पांडेय, अभय पांडेय, निर्भय पांडेय, निशांत पांडेय, रामचंद्र यादव पर रंगदारी मांगने मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा है कि आरोपी सभी लोग रविवार को कोडरमा वाई पास स्थित उनके जमीन पर आकर जमीन खाली करने को लेकर मारपीट करने लगे। साथ ही रंगदारी के रूप में पांच लाख की रंगदारी की मांग करते हुए जान मारने की धमकी दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस दौरान सभी आरोपी वहां से भाग निकले।