पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा केंद्रों पर कदाचार हुआ तो केंद्राधीक्षक वीक्षक पर होगी कार्रवाई

परीक्षा केंद्रों पर कदाचार हुआ तो केंद्राधीक्षक वीक्षक पर होगी कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैट्रिक-इंटरकी 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा को स्वतंत्र कदाचार रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए डीईओ पीपी झा ने सभी केंद्राधीक्षकों को कई निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देश में केंद्र पर कदाचार होते पाए जाने पर उनके अलावा प्रतिनियुक्त वीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा डीईओ की ओर से दिए गए निर्देश में परीक्षा के दौरान केंद्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की अच्छी तरह से जांच कर अंदर जाने की अनुमति देने के अलावा रूम के अंदर भी परीक्षार्थियों को मिलान उनके प्रवेश पत्र के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है। छात्राओं की जांच के लिए महिला शिक्षिका के अलावा महिला कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही गई है।

एक बेंच पर सिर्फ दो परीक्षार्थी बैठाने का निर्देश

एकबेंच पर दो से अधिक परीक्षार्थियों को बैठाने पर मनाही के निर्देश जारी किए गए है। वहीं परीक्षा के दौरान अभिभावकों को भी केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर रहने की बात कही गई है। डीईओ ने कहा है कि परीक्षा पर नजर रखने को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों को प्रखंडों का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही स्टेटिक दंडाधिकारी के अलावा गश्ती दल का गठन किया गया है। उल्लेखनीय रहे कि जिले में इस परीक्षा को लेकर कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

वीक्षक भी अपने साथ मोबाइल

फोन नहीं ले जा सकते

परीक्षाकेंद्र परिसर में अच्छी तरह से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया है। डीईओ झा ने कहा है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण के अलावा मोबाइल फोन ले जाने पर मनाही रहेगी। साथ ही परीक्षा के दौरान वीक्षक को भी मोबाइल फोन नहीं रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उनकी ओर से केंद्राधीक्षकों को परीक्षार्थियों के बैग अन्य सामान परीक्षा केंद्र के बाहर बरामदे में रखने की बात कही गई है। वीक्षकों को रूम में बैठने पूरी परीक्षा के दौरान रूम के अंदर घूम-घूमकर परीक्षार्थियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...