भक्ति भाव के साथ किया गया मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन
जिलेके विभिन्न इलाकों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला रविवार की देर शाम तक जारी रहा। प्रतिमा विसर्जन को लेकर विभिन्न संस्थानों क्लबों द्वारा बैंड-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।
जुलूस के आगे-आगे क्लब के सदस्य झूम रहे थे। शहर का भ्रमण करते हुए जुलूस चाराडीह, गुमो, जवाहर घाट , इंदरवा, राजा तालाब सहित अन्य तालाबों पर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया सरस्वती पूजा को लेकर शहर में भक्ति उल्लास का माहौल बना रहा।
शिक्षक संस्थानों सार्वजनिक स्थलों पर पूजा की धूम रही। विसर्जन के दौरान छात्र-छात्राएं जमकर नाचे, खूब गुलाल उड़ाए। डीजे के साथ निकाला गया विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए तालाब तक गया।
जहां प्रतिभाओं का विसर्जन किया गया। रविवार होने के कारण कई जगहों पर प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। इसके अलावा जयनगर, मरकच्चो, सतगांवा, चंदवारा प्रखंडों में भी माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्ति भाव के साथ किया गया।