पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारखंड में भी होगा महागठबंधन : जयप्रकाश

झारखंड में भी होगा महागठबंधन : जयप्रकाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास के नाम पर ढोल पीटकर राजनीतिक रोटी सेंक कर सुर्खियां बटोर रहे

भास्करन्यूज|झुमरी तिलैया

राजदसेकुलर ताकतों को एकजूट कर बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी महा गठबंधन का प्रयोग कर आगामी चुनाव में भाजपा को शिकस्त देगी। ये बातें राजद के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने रविवार को कोडरमा में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। यादव पार्टी के सांगठनिक रूपरेखा को लेकर अपने रांची दौरा के क्रम में कोडरमा रुके थे। पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर यादव ने कहा की झारखंड में राजद का मजबूत जनाधार है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रघुवर सरकार हवाबाजी ज्यादा करती है, जबकि सरजमीं पर कुछ भी नहीं है विकास के नाम पर ढोल पीटकर राजनीतिक रोटी सेंक कर सुर्खियां बटोर रहें है उन्होंने कहा की जंगल राज का स्वरूप झारखंड में नजर आता है। आम आवाम से लेकर नौजवान किसान सब अपने काे ठगा महसूस कर रहें है। वहीं आरएसएस की हुकूमत देश ने को नफरत की आग में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालु यादव ने जातीय जनगणना को प्रकाशित करने की भी मांग की थी, ताकि कौन कितना गरीब है इसका पता चल सके, लेकिन केंद्र सरकार इसे प्रकाशित नहीं कर रही है। भाजपा स्मार्ट सिटी और मेक इन इंडिया का नारा दे रही है। जबकि जरूरत है स्मार्ट गांव की क्योंकि समृद्धिं भारत का रास्ता खेत से होकर गुजरती है।

प्रेसवार्ता के दौरान जेएनयू के छात्र की गिरफ्तारी के बाबत पूछे जाने पर यादव ने कहा की भाजपा की ओर से हैदराबाद में हुए दलित छात्र की मौत के मामले को दबाने के लिए भाजपा की ओर इसे तुल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की दिन के उजाले में विरोध करने वाले रात के अंधेरे में उसी भाषा का समर्थन कर रहे थे। राष्ट्र सर्वोपरि है। लेकिन इसकी सही ढंग से जांच की जानी चाहिए। प्रेसवार्ता के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, अन्नपूर्णा देवी, संजय सिंह यादव, जनार्दन पासवान के अलावा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, अरुण पासवान, अशोक पासवान मौजूद थे

खबरें और भी हैं...