जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : रमेश
कोडरमा | डोमचांचभाजपा मंडल की बैठक में 28 सितंबर को प्रस्तावित कोडरमा विधानसभा सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, परमेश्वर यादव, भरत नारायण मेहता, महेंद्र वर्मा मंडल प्रभारी वासुदेव शर्मा आदि ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कोडरमा विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को जुट जाना है। उन्होंने कहा कि सभी पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर कमल निशान के लिए कमर कसने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह परिमल ने किया। मौके पर सुनिल सिन्हा, अनिल पांडेय, मैनेजर सिं, अजय पांडेय, प्रकाश मेहता, कार्तिक मेहता, अशोक मेहता, मनोज मेहता, सुरेश तुरिया, पप्पू यादव, राकेश प्रसाद, उमेश सिन्हा, संजय साव, सुशील अग्रवाल, मनोज मेहता, वसंत मेहता, राजू मेहता, कार्तिक दास, संतोष राम, कारू सिंह, सरिता देवी आदि मौजूद थे।