पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए संकल्प लेने की जरूरत : आलम

तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए संकल्प लेने की जरूरत : आलम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि।

भास्कर न्यूज | कोडरमा

इंडियनपब्लिक स्कूल में अभियंता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि अभियंता मो. एमएस आलम ने कहा कि 15 सितंबर को अभियंता दिवस है। इस दिवस पर तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने को तत्पर है।

वहीं स्कूल के छात्र राहुल, नीतिश, अभिषेक, गोलू, अंकित, प्रियम, प्रियंका आदि ने महान अभियंता विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला। निदेशक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भी महान अभियंता की जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बात बताई। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि ने एम. विश्वेश्वरैया के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर शिक्षक चंद्रभूषण पांडेय, कुंदन कुमार, अनिल कुमार, करण, सचिन, सीमारानी, अनिता गुप्ता, शर्मिला सिंह, लक्ष्मी, सिमरन अनामिका आदि मौजूद थे। मौके पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।