- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया धन वस्त्र संग्रह अभियान
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया धन-वस्त्र संग्रह अभियान
कोडरमा |बाढ़ कीत्रासदी झेल रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों के सहायतार्थ भाजपा डोमचांच की महिला मोर्चा ने अभियान चलाकर धन कपड़ा संग्रह किया। अभियान में करीब तीन हजार नगद वस्त्र इकट्ठा किए गए। अभियान का नेतृत्व महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गीता पांडेय ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, पूनम देवी, शारदा देवी, सरिता देवी, लेखा देवी, किरण देवी, अखिल, परमेश्वर, संजय, अनिल, अशोक, प्रकाश, केके निराला आदि मौजूद थे।