वृंदा ने मरकच्चो को 7 रन से हराया
कोडरमा | मरकच्चोप्रखंड के अंबाडीह में आयोजित नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को मरकच्चो बनाम वृंदा के टीम के बीच खेला गया। मैच में वृंदा की टीम 7 रन से विजयी रही। टॉस जीतकर वृंदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 79 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते हुए मरकच्चो की टीम 16 ओवर में महज 72 रन ही बना सकी। वृंदा के खिलाड़ी राजकुमार को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। मैच का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि आजसू के विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक-मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन की सीख भी मिलती है। विशिष्ट अतिथि पंसस राजेश यादव, श्रीकांत यादव, विनय सिंह थे। मौके पर भैया कुमार, सियाराम यादव, सिकंदर यादव, दशरथ यादव, वसंत, परमेश्वर राणा, किशोर राणा, सकलदेव यादव, हरीश कुमार आदि मौजूद थे।