- Hindi News
- रंगदारी के लिए अपराधियों ने की पांच राउंड फायरिंग
रंगदारी के लिए अपराधियों ने की पांच राउंड फायरिंग
डोमचांचप्रखंड के बगड़ो में रंगदारी को लेकर अपराधियों ने दिनदहाड़े पांच राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद सभी अपराधी भाग निकले। घटना को लेकर बगड़ो निवासी सनोज प्रसाद ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें संतोष यादव नामक अपराधी के अलावा गांव के ही अमजद आलम विजय यादव को नामजद किया गया है।
आवेदन में कहा गया है कि गांव में पंचायत भवन के समीप मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। जहां अपराह्न डेढ़ बजे के करीब दो मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी पहुंचे। अपराधियों की ओर से मौके पर वहां कार्य करा रहे मेठ सनोज प्रसाद से 20 हजार की रंगदारी की मांग की गई। जिसे देने से इंकार करने पर संतोष यादव पिस्टल से पहले हवा में एक राउंड गोली चलाई इसके बाद मुंशी की ओर से शोर मचाए जाने पर अपराधी द्वारा उसे निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इसमें मुंशी बाल-बाल बच गए। इसके बाद गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को घटना स्थल की आेर आता देख सभी अपराधी हवा में तीन राउंड फायरिंग करते हुए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले।
बाद में वहां पहुंची पुलिस ने मौके से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई मोटरसाइकिल जब्त की गई। जिसका नंबर जेएच 12 3115 है। पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। घटना के संबंध में एसपी संगीता कुमारी ने बताया कि सभी अपराधियों को पकड़ने को लेकर थाना प्रभारी को लगातार छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है।