पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी डिग्री के सहारे प्राइवेट क्लीनिकों में इलाज कर रहे हैं डॉक्टर

फर्जी डिग्री के सहारे प्राइवेट क्लीनिकों में इलाज कर रहे हैं डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें संचालित कई प्राइवेट क्लिनिकों में कथित डॉक्टर की ओर से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के नाम पर की जाने वाली जांच भी अनट्रेंड लोग कर रहे हैं। इसका खुलासा हाल के दिनों में सीएस एसएन तिवारी द्वारा मरकच्चो चंदवारा में कुछ क्लिनिकों में किए गए औचक निरीक्षण में हुआ।

इस क्रम में सीएस द्वारा गत दिनों चंदवारा प्रखंड मुख्यालय स्थित संजीवनी क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि मरीजों का इलाज डॉक्टर के बजाय सेवानिवृत्त एएनएम द्वारा किया जा रहा था। सीएस ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि मरीजों का इलाज कांती कुमारी नामक महिला द्वारा किया जा रहा है। जब उनसे डॉक्टर के डिग्री के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपने को बिहार के गया निवासी सेवानिवृत्त एएनएम होने की जानकारी दी। मौके पर सीएस ने क्लिनिक में मनाली एक्स-रे एवं पैथोलॉजी के नाम से मरीजों की कि गई जांच से संबंधित रिपोर्ट की पर्ची पाई। इसके बाद सीएस ने उक्त एक्स-रे पैथोलॉजी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया, जहां उसने राजू वर्मा नाम एक लड़के को जांच का कार्य करते हुए पाया।

पूछताछ के दौरान जब सीएस ने उक्त लड़के से उसकी तकनीकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पास किसी प्रकार की डिग्री नहीं है। उसने पिछले कुछ माह के दौरान कुमार क्लिनिक में पैथोलॉजी का कार्य सीखा है। औचक निरीक्षण के दौरान पाए गए खामियों पर कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर सीएस ने कहा कि ऐसे चिकित्सकों जांच केंद्रों के संचालकों पर जल्द ही कार्रवाई को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले मरकच्चो में संचालित प्रसाद क्लिनिक का भी सीएस ने औचक निरीक्षण किया था, जहां उसने क्लीनिक में कार्यरत डॉक्टर तिलक प्रसाद की डिग्री की जांच के दौरान उसे भी गलत पाया था। इस संबंध में उनके द्वारा प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।