पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में मना िहंदी दिवस

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में मना िहंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | यूनिवर्सलपब्लिक स्कूल में सोमवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक राजकुमार यादव ने कहा कि बोलने कामकाज में हिन्दी का अधिकतम प्रयोग करके ही हम हिन्दी को महारानी का दर्जा दिला सकते है। उन्होंने कहा कि फ्रांस, जापान तथा चीन जैसे देश अपनी मातृभाषा के बदौलत आज निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसलिए हमें भी अपनी मातृभाषा हिन्दी का प्रयोग कर देश को विकास की ओर ले जाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्राचार्य सुशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भाषा को जानने के लिए अपनी मातृभाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। मौके पर राजेश कुमार, अंकेश कुमार, मोनू कुमार, बिंदू कुमारी, एनोरा, आनंदी, अंगिता, प्रीति, अदिति, शानू, सोनू, खुशबू, लक्ष्मी सहित स्कूल के कई शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे।