- Hindi News
- राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर : राजेंद्र यादव
राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर : राजेंद्र यादव
प्रखंडके सांस्कृतिक भवन सोमवार को भाकपा का कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला मंत्री महादेव राम मौजूद थे। कार्यक्रम में बरकट्ठा विधानसभा चुनाव की जीत सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज बरकट्ठा विधानसभा में विधायक पूंजीपतियों की दलाली कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाकपा का एक-एक सिपाही बरकट्ठा विधानसभा की जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रहा है। वहीं जिला मंत्री सह बरकट्ठा विधानसभा प्रत्याशी महादेव राम ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे और भाजपा को कड़ी से कड़ी टक्कर दें। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए भाकपा को सहयोग करें। कार्यक्रम में सहायक जिला मंत्री पुरुषोत्तम यादव, नौजवान संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव, रामेश्वर चौधरी, महेश सिंह, अंचल मंत्री शमीम खान, कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक, सोनी देवी, उमा देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रदेव सिंह ने की। मौके पर ब्रह्मदेव राणा, बहादुर सिंह, नेपाली सिंह, काली सिंह, किशोर चौधरी, गोविंद रजवार, राजकुमार सिंह, सुखदेव राम, रामदेव राम, भागीरथ पंडित समेत कई लोग मौजूद थे।